{"_id":"6013d38521dd1358d6485427","slug":"farewell-to-7-legislative-council-members-including-chairman-yogi-praised-the-efforts-of-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभापति समेत 7 विधान परिषद सदस्यों को दी गई विदाई, योगी ने सभी के प्रयासों को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभापति समेत 7 विधान परिषद सदस्यों को दी गई विदाई, योगी ने सभी के प्रयासों को सराहा
Fri, 29 Jan 2021 02:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 29 Jan 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
विधान भवन के तिलक हाल में आयोजित समारोह में विधान परिषद सभापति रमेश यादव समेत सात विधान परिषद सदस्यों को विदाई दी गई। इन सदस्यों का कार्यकाल 30 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी सदस्यों के योगदान को सराहा। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने विधान परिषद के 48 साल तक लगातार सदस्य रहे ओम प्रकाश शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे नियमों के मर्मज्ञ थे। उनसे सदन के संचालन में काफी सहयोग मिलता था। सभापति रमेश यादव के अलावा एमएलसी आशु मलिक, रामजतन राजभर, वीरेंद्र सिंह, साहब सिंह सैनी, धर्मवीर सिंह अशोक और प्रदीप कुमार जाटव का कार्यकाल 30 जनवरी को खत्म हो जाएगा। वहीं, जिन तीन अन्य सदस्यों डॉ. दिनेश शर्मा, अहमद हसन और स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकाल 30 जनवरी को खत्म हो रहा था, वे पुनः चुन लिए गए हैं।
विदाई समारोह में नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा, नेता विरोधी दल अहमद हसन समेत कई विधान परिषद सदस्य उपस्थित रहे।