फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   famous poet rayees Ansari died

Lucknow News: मशहूर शायर रईस अंसारी का 75 वर्ष की उम्र में निधन

Wed, 28 Jan 2026 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
famous poet rayees Ansari died
शायर रईस अंसारी। फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। जो देखे थे वो सारे ख़्वाब रुख़्सत हो गए हैं,
हमारे सब अदब आदाब रुख़्सत हो गए हैं। ये मशहूर शेर कहने वाले और देश-विदेश में उर्दू शायरी में लखनऊ का नाम रोशन करने वाले मशहूर शायर रईस अंसारी 75 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार शाम ऐशबाग स्थित बड़ी मस्जिद में नमाजे जनाजा के बाद चमन कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया।
स्व. रईस अंसारी ने भारत के अलावा दुबई, मस्कट, अमेरिका, जद्दा, कतर और शारजाह आदि देशों में मुशायरों में शिरकत की थी। वे अपने जमाने के मशहूर शायर वाली आसी के शागिर्द थे। रईस अंसारी ने लखनऊ के इतिहास पर किताब हमारा लखनऊ लिखी थी। रईस अंसारी के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। उनके निधन पर सुन्नी यूथ फेडरेशन समेत कई साहित्यिक संस्थाओं के अलावा कई शायरों और कवियों ने दुख जताया।
विज्ञापन

रईस अंसारी की मशहूर गजल है - बीते हुए लम्हों को सोचा तो बहुत रोया, जब मैं तिरी बस्ती से गुज़रा तो बहुत रोया। पत्थर जिसे कहते थे सब लोग ज़माने में, कल रात न जाने क्यूँ रोया तो बहुत रोया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed