फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Familymen refuse to take the dead body of Corona Virus in Sultanpur.

सुल्तानपुर: परिजनों ने कोरोना पॉजिटिव का शव लेने से किया इनकार, तीन दिन तक मॉर्च्यूरी में पड़ा रहा शव

Tue, 23 Jun 2020 06:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Jun 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Familymen refuse to take the dead body of Corona Virus in Sultanpur.
कोरोना संक्रमित के शव का दाह संस्कार कराते एसडीएम। - फोटो : amar ujala

सुल्तानपुर जिले में कोरोना से हुई मौत के मामले में संवेदनहीनता की पराकाष्ठा देखने को मिली। पहले परिजनों के शव लेने के इनकार के बाद तीन दिन तक शव मॉर्च्यूरी में पड़ा रहा। जब प्रशासन ने शवदाह की पहल की तो हथियानाला स्थित श्मशान घाट पर डोम ने इनकार कर दिया। एसडीएम के समझाने के बाद किसी तरह शवदाह हो सका।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मुंबई से प्राइवेट कार से 18 जून को लौटे कादीपुर खुर्द निवासी एक प्रौढ़ की उसी दिन अचानक घर पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने मौत को संदिग्ध मानते हुए उसे अपने कब्जे में लेते हुए सैंपलिंग की थी। 21 जून को प्रौढ़ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाने की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद परिजन शव को ले जाने-न ले जाने में दो दिनों तक प्रशासन को उलझाए रहे। अंत में दहशत में आए परिजनों ने सोमवार की रात शव ले जाने से इनकार कर दिया। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को लिखित सूचना देते हुए प्रशासन की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर प्रशासन ने शहर के गोमती नदी के किनारे हथियानाला स्थित शवदाह स्थल पर अंतिम संस्कार का निर्णय लेते हुए घाट के डोम को निर्देश दिया। कोरोना पॉजिटिव मरीज के दाह संस्कार की सूचना से डोम के भी हाथ-पांव फूल गए। साथ ही मोहल्ले के लोगों ने भी विरोध जताना शुरू कर दिया।

डोम को समझा बुझाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए राजी किया

डोम के इनकार करने की सूचना पर पुलिस व स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंचे एसडीएम सदर रामजी लाल ने डोम को समझा बुझाकर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी किया। डोम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से किट उपलब्ध कराई गई। इसके बाद शाम को शव का अंतिम संस्कार कराया जा सका।

शासन की गाइडलाइन के तहत कराया गया शव दाह
उपजिलाधिकारी सदर रामजी लाल ने बताया कि प्रौढ़ के परिजनों ने सोमवार की रात स्वास्थ्य विभाग को लिखित सूचना देते हुए शव लेने से इनकार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग से मंगलवार को सूचना मिलने पर तहसीलदार को भेजकर डोम को निर्देशित किया गया।

डोम ने उन्हें मना कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य व पुलिस टीम के साथ पहुंचकर डोम को मैंने राजी किया। डोम को किट समेत अन्य उपकरण उपलब्ध कराकर शासन की गाइडलाइन के तहत शवदाह कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed