फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Familymen of farmer want their demands to be fulfilled before cremation.

बहराइच: घर लाया गया तिकुनिया में मारे गए किसान का शव, परिजन बोले- मांगें पूरी न होने तक अंतिम संस्कार नहीं

Tue, 05 Oct 2021 06:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Oct 2021 06:04 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में हुए खूनी संघर्ष में मारे गए किसान का शव उसके घर लाया गया है। परिजनों का कहना है कि शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाए नहीं तो वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Familymen of farmer want their demands to be fulfilled before cremation.
गमगीन परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए खूनी संघर्ष में मृत नानपारा के किसान का शव देर रात घर लाया गया। किसान के परिजन अपनी मांगों को लेकर अंतिम संस्कार न करने को लेकर अड़ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी वो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक थाना मटेरा के मोहर्निया निवासी गुरविंदर सिंह के परिजनों का कहना है कि गुरविंदर की मौत गोली लगने से हुई है। जबकि पोस्टमार्टम में गोली लगने का प्रमाण नहीं मिला है।
विज्ञापन


इसे लेकर परिजन पुन: पोस्टमार्टम करने की बात कर रहे थे जिस पर डॉक्टरों की टीम जिले में पहुंच गई है। परिजनों ने कहा था कि पोस्टमार्टम फिर से नहीं होगा तो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के घर भारी पुलिस बल तैनात है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed