{"_id":"63c40a694784e7676616c9a8","slug":"family-on-hungry-strike-appeals-to-cm-yogi-to-help-them-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठा पीड़ित परिवार: एक ही परिवार के चार लोगों की हुई थी हत्या, तीन आरोपियों को मिली क्लीनचिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठा पीड़ित परिवार: एक ही परिवार के चार लोगों की हुई थी हत्या, तीन आरोपियों को मिली क्लीनचिट
Sun, 15 Jan 2023 07:45 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 15 Jan 2023 07:45 PM IST
सार
अमेठी में भूमि विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपियों को क्लीनचिट मिलने पर बाहर आने के बाद पीड़ितों को सुरक्षा कारणों से घर पर ही कैद कर दिया गया है। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री योगी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठा परिवार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस द्वारा हत्या के तीन आरोपियों को क्लीन चिट देने से नाराज पीड़ित परिवार ने रविवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए परिवार ने अमेठी सांसद और मुख्यमंत्री से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि उन्हें आने-जाने से मना कर पुलिस ने पहरा लगा दिया है, इससे परिवार अपनी पैरवी तक नहीं कर पा रहा।
विज्ञापन
अमेठी थाना क्षेत्र के गांव राजापुर मजरे गुंगवाछ में दस माह पूर्व भूमि विवाद में एक परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। परिवार के छह अन्य सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मौजूदा ग्राम प्रधान आशा तिवारी समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। विवेचना के दौरान सभी नामजदों को जेल भेजते हुए घटना के कुछ ही दिन बाद चार्जशीट न्यायालय में दाखिल हो गई थी।
विज्ञापन
इस बीच करीब आठ माह पूर्व पुलिस ने एक आरोपी राम शंकर का नाम निकाल दिया। रामशंकर जेल से रिहा भी हो गया। शुक्रवार को पुलिस ने रामशंकर की पत्नी व मौजूदा ग्राम प्रधान आशा तिवारी, पुत्र नितिन तिवारी के अलावा अभिषेक यादव उर्फ छोटू को क्लीन चिट देते हुए उनकी रिहाई के लिए प्रार्थना पत्र भी प्रस्तुत कर दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम से ही पुलिस पीड़ित परिवार के घर पहुंच गई और उन्हें कहीं भी आने-जाने से मना कर दिया। शुक्रवार से पीएसी बल के साथ ही कई थानों की पुलिस फोर्स पीड़ित के घर के साथ ही गांव के आने-जाने वाले सभी मार्गों पर तैनात कर दी गई है। इससे पूरा परिवार अपने ही घर में कैद हो गया है।
घर पर भूख हड़ताल पर बैठे परिवार के अशोक कुमार यादव का कहना है कि पुलिस के पहरे के चलते न तो शासन स्तर पर पैरवी कर पा रहे न ही अपनी बात रखने जा पा रहे हैं। पुलिस द्वारा गलत तरीके से आरोपियों को क्लीनचिट देने से परिवार के बचे सदस्यों की जान खतरे में आ गई है।
अशोक ने कहा कि जब तक पुलिस द्वारा गलत तरीके से की गई कार्रवाई को निरस्त नहीं किया जाता तब तक उनका पूरा परिवार भूख हड़ताल पर रहेगा। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मदद की गुहार लगाई है। रविवार को भी पीड़ित के घर व गांव के बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।