{"_id":"5d2edaa28ebc3e6d1b73ebfd","slug":"families-of-people-who-died-in-disaster-will-be-given-4-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैवीय आपदा में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की दें सहायता: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैवीय आपदा में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की दें सहायता: योगी
Wed, 17 Jul 2019 01:51 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को दैवीय आपदाओं में दिवंगत लोगों के परिवारीजनों को 4-4 लाख रुपये राहत राशि तत्काल देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अलग-अलग घटनाओं में 14 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार शाम तक उन्नाव व बलिया में 1-1, बरेली, मुजफ्फरनगर व प्रतापगढ़ में अतिवृष्टि से 1-1 व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बिजली से एक व मुरादाबाद में दो, अंबेडकरनगर व प्रतापगढ़ में सर्पदंश से 1-1, पीलीभीत में दो तथा प्रयागराज में डूबने से एक, आजमगढ़ में जंगली सुअर के हमले में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन