{"_id":"60fef0a88875c02bff2068a1","slug":"fake-tweet-in-the-name-of-akhilesh-yadav-sp-state-president-filed-suit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव के नाम पर किया फर्जी ट्वीट, सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अखिलेश यादव के नाम पर किया फर्जी ट्वीट, सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा
Tue, 27 Jul 2021 09:40 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Jul 2021 09:40 AM IST
सार
ट्वीट करने वाले ने लिखा कि उत्तर प्रदेश में अगर समाजवादी की सरकार बनेगी तो पार्टी मुस्लिम भाइयों से यह वादा करती है कि बाबरी मस्जिद का निर्माण उसी स्थान पर कराएगी जहां पर राम मंदिर बन रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम से बाबरी मस्जिद को लेकर ट्विटर पर फर्जी बयान दिया गया। जानकारी होने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गौतमपल्ली थाने में ट्वीट करने वाले 10 लोगों का स्क्रीन शॉट लेकर तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। गौतमपल्ली थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह के मुताबिक नरेश उत्तम की तहरीर पर अज्ञात ट्विटर यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक 22 जुलाई को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई कि अखिलेश यादव के खिलाफ साजिश करने के मकसद से उनके नाम से ट्विटर पर झूठा बयान डाल दिया गया है। ट्वीट करने वाले ने लिखा कि उत्तर प्रदेश में अगर समाजवादी की सरकार बनेगी तो पार्टी मुस्लिम भाइयों से यह वादा करती है कि बाबरी मस्जिद का निर्माण उसी स्थान पर कराएगी जहां पर राम मंदिर बन रहा है। इस ट्वीट को एक नहीं कई लोगों ने साझा किया। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि ऐसा कोई भी बयान अखिलेश यादव की तरफ से नहीं दिया गया है।
विज्ञापन