फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fake minister caught in akhilesh office

फर्जी मंत्री बनकर सीएम ऑफिस जाने की कोशिश

Tue, 26 Aug 2014 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Aug 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
Fake minister caught in akhilesh office

सचिवालय के एनेक्सी में बगैर पास के पंचम तल (मुख्यमंत्री कार्यालय) जाने की कोशिश कर रहे माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन आरपी वर्मा को सुरक्षाकर्मियों ने सोमवार को रोक लिया।

विज्ञापन


सचिवालय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने काफी देर तक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।

इस दौरान पहले तो उन्होंने खुद को राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बताया, लेकिन कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके।

बाद में उन्होंने अपना नाम आरपी वर्मा बताते हुए कहा कि वह माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें पंचम तल पर कुछ काम था।

सचिवालय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों का कहना है वर्मा के पास सचिवालय का प्रवेश पत्र तो था लेकिन पंचम तल का नहीं था।
 
वैसे बगैर पास पंचम तल पर पहुंचने की कोशिश करने वाले आरपी वर्मा पहले व्यक्ति नहीं हैं। पहले भी कई लोग इस तरह की कोशिश कर चुके हैं।

कुछ को सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस के हवाले किया तो कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

सोमवार को फिर ऐसा मामला सामने आने पर सचिवालय सुरक्षा में लगे उच्च अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed