फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fake marksheet scam revealed in lucknow university

शिक्षक भर्ती में सामने आया मार्कशीट का बड़ा फर्जीवाड़ा

Tue, 29 Sep 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Sep 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
fake marksheet scam revealed in lucknow university

एलटी ग्रेड शिक्षक की भर्ती में दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान लखनऊ विवि की 225 और मार्क्सशीट फर्जी मिलीं हैं। ये मार्क्सशीट बीएड और स्नातक की हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो इनमें से 135 मार्क्सशीट लखनऊ की जबकि 90 मुरादाबाद मंडल की हैं।

विज्ञापन


एलटी ग्रेड और अनुदेशक की नियुक्तियों में एलयू की फर्जी मार्क्सशीट का आंकड़ा 795 तक पहुंच गया है। इसमें लॉ की फर्जी मार्क्सशीट को भी जोड़ लिया जाए तो संख्या 800 से अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन


लखनऊ मंडल की बात करें तो एलटी ग्रेड में पहले 350 अंकपत्र फर्जी मिल चुकी है। इनमें से 123 एलयू की, बाकी अन्य विश्वविद्यालयों की हैं। एलयू की 123 फर्जी अंकपत्र मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक सुत्ता सिंह ने वजीरगंज थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अब जिन 225 मार्क्सशीट के फर्जी होने का मामला सामने आया है, उसकी रिपोर्ट अभी विश्वविद्यालय की ओर से नहीं भेजी गई है।

एलयू कर्मियों की मिलीभगत की आशंका

fake marksheet scam revealed in lucknow university

एसटीएफ ने फर्जी मार्क्सशीट के मामलों की जांच 17 सितंबर को अपने हाथों में ले ली है। वह जांच के लिए यहां जल्द ही पहुंचेगी। इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए विवि ने शासन से इसकी मांग की थी।

एसटीएफ फिलहाल लखनऊ मंडल में मिली एलटी ग्रेड की 123 मार्क्सशीट की जांच कर रही है। हालांकि इस संबंध में पूछने पर एलयू के परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ला ने किसी भी टिप्पणी से इन्कार किया।

फर्जी मार्क्सशीट रैकेट में लखनऊ विवि के भी कुछ लोगों के संलिप्त होने की आशंका जताई जा रही है। चंडीगढ़ में एलयू की एलएलबी की फर्जी अंकपत्र मामले में वहां की विजिलेंस टीम कुछ दिन पहले एलयू आई थी।

जांच के बाद उसने यहां के कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर करने को भी कहा है। हाल ही में पंजाब पुलिस भी यहां एक मामले की जांच में आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed