{"_id":"5999259c4f1c1b72418b457c","slug":"fake-call-for-bomb-in-vidhan-bhavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'विधानभवन में बम रख दिया है, बचा सको तो बचा लो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'विधानभवन में बम रख दिया है, बचा सको तो बचा लो'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
धमकी देने वाला रजितराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट इलाके से एक व्यक्ति ने शुक्रवार रात पुलिस कंट्रोल रूम कॉल करके विधानभवन को बम से उड़ाने की धमकी दी। बोला कि बम रख दिया है, बचा सको तो बचा लो।
विज्ञापन
इसके साथ काफी देर तक पुलिसकर्मी से गालीगलौज करके फोन काट दिया। कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि महीना भर में अनेक थानेदारों व पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर कॉल करके गालीगलौज कर चुका है।
विज्ञापन
पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से लोकेशन ट्रेस करके शनिवार रात उसे पकड़ा। हत्थे चढ़ने पर खुद को इंसाफ पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हुए बोला कि सरकार बनी तो हर मुकदमे का सात दिन में फैसला होगा। पुलिस ने पूछताछ के साथ उसे मानसिक अस्पताल भेजने की तैयारी की है।
विज्ञापन
एसओ चिनहट अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर कॉल की। गालीगलौज के साथ कहा कि चिनहट के लौलाई से बोल रहा हूं, विधान भवन में बम रख दिया है, बचा सको तो बचा लो।
इस कॉल पर यूपी-100 की टीम ने आला अफसरों को जानकारी दी। एसएसपी दीपक कुमार के आदेश पर सर्विलांस टीम ने धमकी देने में इस्तेमाल नंबर का कॉल डिटेल खंगाला।
मोबाइल फोन का आखिरी लोकेशन चिनहट के गांव सेमरा के पास मिला। सिमकार्ड अंबेडकरनगर के अछेतपुर अल्लापुर के रजितराम चौहान की आईडी से लिया गया था। अंबेडकरनगर पुलिस से पता चला कि रजितराम (51) करीब 25 साल से परिवार के साथ लखनऊ में रह रहा है।
पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मटियारी इलाके में रजितराम का ठिकाना ढूंढ निकाला। पता चला कि बेटे अनिल सिंह चौहान, पंकज व दीपक मजदूरी करके भरण पोषण करते हैं और छोटी बहन उनके साथ रहती है।
प्लंबर का काम करने वाले रजितराम का नशे की लत के चलते कुछ दिनों से दिमागी संतुलन गड़बड़ है। बेटों को साथ लेकर पुलिस ने रजितराम की तलाश शुरू की और रात को वह सड़क पर भटकते नजर आ गया।