फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   faculty development programme on happyness in lucknow iniversity

हैप्पीनेस कार्यशाला में बोले विशेषज्ञ, हमें खुश रहने से रोकते हैं मन में तेजी से आने वाले विचार

Mon, 15 Mar 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
faculty development programme on happyness in lucknow iniversity
लखनऊ। व्यास यूनिवर्सिटी बंगलुरू के डॉ. ज़ुडू इलावरसु ने कहा कि मन के बंधन जैसे बाध्यकारी चिंतन व तेज गति से आने वाले विचार हमें खुश रहने से रोकते हैं। इसका समाधान योग अभ्यास, अपने गुणों की पहचान कर व कर्म योग से किया जा सकता है। वह लविवि के मनोविज्ञान विभाग एवं यूजीसी एचआरडीसी के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रो. आनंद प्रकाश विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग दिल्ली विवि ने कहा हैप्पीनेस के बहुआयामी कारक होते हैं। इनमें जैविक, सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, राजनीतिक और पर्यावरण जैसे पहलू शामिल हैं। उन्होंने हैप्पीनेस पर शोध करने के लिए गुणात्मक और मात्रात्मक दोनों विधियों का प्रयोग करने का सुझाव दिया। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. मधुरिमा प्रधान ने कहा कि जीवन में अधिक सकारात्मक भावों और कम नकारात्मक भावों की अनुभूति व जीवन में अधिकाधिक संतोष प्राप्त कर खुश रहा जा सकता है। कार्यक्रम में डीन फैकल्टी ऑफ आर्ट्स प्रो. बीके शुक्ला ने कहा कि योग, प्राणायाम, प्रार्थना, ध्यान एवं सकारात्मक चिंतन से स्थायी आनंद को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रो. ध्रुवसेन सिंह, डॉ. मानिनी श्रीवास्तव आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed