{"_id":"67961941c4c63ef067062b5b","slug":"facility-to-collect-blood-will-be-available-in-trauma-center-vice-chancellor-inaugurated-storage-unit-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: ट्रामा सेंटर में मिलेगी खून जमा करने की सुविधा, कुलपति ने ब्लड बैंक रक्त स्टोरेज यूनिट का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: ट्रामा सेंटर में मिलेगी खून जमा करने की सुविधा, कुलपति ने ब्लड बैंक रक्त स्टोरेज यूनिट का किया शुभारंभ
Sun, 26 Jan 2025 04:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Jan 2025 04:45 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के केजीएमयू में कुलपति ने सेटेलाईट ब्लड बैंक रक्त स्टोरेज यूनिट का शुभारंभ कर दिया। अब इससे तीमारदारों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
कुलपति ने किया शुभारंभ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में अब खून जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अभी तक जरूरत पड़ने पर खून सीधे शताब्दी फेस- 2 भवन से लाना पड़ता था। कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद ने रविवार को ट्रॉमा सेंटर में सेटेलाईट ब्लड बैंक रक्त स्टोरेज यूनिट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो प्रेमराज ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में काफी गंभीर घायल और मरीज आते हैं। इनमें से काफी को खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। अभी तक यहां खून रखने की सुविधा नहीं थी। इसकी वजह से तीमारदारों को काफी असुविधा होती थी। इसको देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन
इस मौके पर कुलपति से चार सुरक्षाकर्मियों को सम्मानित भी किया। समारोह के दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सोमिल जायसवाल, ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमिय अग्रवाल, केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुरेश कुमार
विज्ञापन
और ब्लड एवं ट्रॉसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की डॉ अर्चना सोलंकी भी उपस्थित थीं।