फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Facilities to be Expanded at Bhatkhande University; Governor Issues Directives

Lucknow News: भातखंडे विश्वविद्यालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, राज्यपाल ने दिए निर्देश

Tue, 19 May 2026 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Facilities to be Expanded at Bhatkhande University; Governor Issues Directives
भातखंडे विश्वविद्यालय
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को जनभवन में राज्यपाल व राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति और अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों, अधोसंरचना और छात्रावास व्यवस्था को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावासों में वाशिंग मशीन सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में संगीत एवं अन्य कलाओं में अल्पकालिक और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने पर जोर दिया गया। राज्यपाल ने ग्रीष्मकालीन अभिरुचि कार्यशालाओं में भी प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। राज्यपाल ने विभिन्न संस्थाओं के साथ हुए एमओयू के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों के व्यवस्थित डॉक्यूमेंटेशन तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के फोटो संकलित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एलुमनाई डाटाबेस तैयार करने और रिक्त पदों को जल्द भरने पर भी जोर दिया। बैठक में कुलपति प्रो. मांडवी सिंह, विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, संस्कृति विभाग के अधिकारी, संकायाध्यक्ष और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed