{"_id":"66b6ef7a3f3f4610d00db6f9","slug":"extra-buses-will-run-for-small-cities-on-rakshabandhan-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: रक्षाबंधन पर छोटे शहरों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें, 18 से 19 अगस्त को महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: रक्षाबंधन पर छोटे शहरों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें, 18 से 19 अगस्त को महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा
Sat, 10 Aug 2024 11:41 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:41 AM IST
सार
रक्षाबंधन पर लखनऊ से छोटे शहरों के लिए 200 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 18 व 19 अगस्त की रात को महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यात्रियों की सहूलियत के लिए रक्षाबंधन पर लखनऊ से छोटे शहरों के लिए 200 से अधिक अतिरिक्त बसें चलेंगी। इसके साथ ही रक्षाबंधन पर 18 अगस्त की रात से 19 अगस्त की रात तक महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
कैसरबाग से सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी, बहराइच, बलरामपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। चारबाग अड्डे से कानपुर, रायबरेली, मौरावां, फतेहपुर, अयोध्या, ऊंचाहार व आलमबाग अड्डे से वाराणसी, प्रयागराज के लिए बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के ज्यादातर हिस्सों में मानसून मेहरबान, झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा: पहली पाली 10 बजे से व दूसरी 3 बजे से, अभ्यर्थियों से वेबसाइट देखते रहने की अपील
क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि जिन रूटों पर अधिक यात्री होंगे, उन पर बसों की संख्या ज्यादा रहेगी। भीड़ की निगरानी के लिए यातायात निरीक्षक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन