फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Extorted eight lakhs by threatening to kill the entire family

Lucknow News: पूरे परिवार की हत्या की धमकी देकर आठ लाख वसूले

Fri, 22 Dec 2023 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Extorted eight lakhs by threatening to kill the entire family
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में कुछ बदमाश मदद के नाम पर एक बुजुर्ग को झांसा देकर इंदिरा नहर के पास ले गए। वहां उनके पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। फिर उनसे आठ लाख रुपये वसूल लिए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



गोमतीनगर विस्तार के गड़रियनपुरवा छोटा भरवारा निवासी बिजली विभाग से सेवानिवृत्त श्यामलाल के मुताबिक 11 दिसंबर सुबह उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काॅल आई। फोन करने वाले ने कहा कि मैंने आपके खेत की लेवलिंग की थी। मुझे मदद की जरूरत है, अपना पता बता दीजिए। श्यामलाल उसके झांसे में आ गए और अपने घर का पता बता दिया। कुछ देर बाद बाइक से दो लोग पहुंचे और श्यामलाल को चिनहट में इंदिरा नहर के पास ले गए। वहां दो लोग पहले से मौजूद थे। एक युवक ने श्यामलाल पर तमंचा तानकर 20 लाख रुपये मांगे। विरोध करने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। दहशत में आए श्यामलाल वही करते रहे जो बदमाशों ने कहा।
विज्ञापन

श्यामलाल के मुताबिक डराने के बाद बदमाश उन्हें लेकर उनके घर पहुंचे। वहां से श्यामलाल ने बैंक के दस्तावेज लिए और फिर बदमाश उन्हें विनीत खंड स्थित सेंट्रल बैंक ले गए। एक बदमाश उनके साथ अंदर गया। श्यामलाल ने अपने खाते से आठ लाख रुपये निकालकर बदमाश को दे दिए। इसके बाद सभी बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि अब तक की तफ्तीश में चार से पांच बदमाशों के वारदात में शामिल होने का पता चला है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध भी कैद हुए हैं। उनकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं। जिस नंबर से बदमाश ने पीड़ित को कॉल की थी, उसकी लोकेशन व कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed