फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Explosion in Lucknow: Three illegal factories caught after the blast, search operation conducted in many villa

लखनऊ में विस्फोट: धमाके के बाद पकड़ी गईं तीन अवैध फैक्टरियां, कई गांवों में चला सर्च अभियान; बनी जांच कमेटी

Tue, 02 Sep 2025 07:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 02 Sep 2025 07:22 AM IST
सार

Explosion in Lucknow: लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्टरियों में धमाके पर शासन और प्रशासन की नींद खुली है। सोमवार को पूरे दिन सर्च अभियान चला। 

विज्ञापन
Explosion in Lucknow: Three illegal factories caught after the blast, search operation conducted in many villa
सर्च अभियान में जुटे जांच टीम के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गुडंबा के बेहटा गांव में रविवार को घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी और सेमरा में पटाखों के गोदाम में विस्फोट की घटनाओं से पुलिस की नींद टूटी है। नींद टूटने के बाद पुलिस ने दोनों गांवों को खंगाला है। सोमवार को पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन विभाग और बम निरोधक दस्ते की संयुक्त टीम ने गांव में कई जगह छापा मारा। जांच में भारी मात्रा में बारूद और पटाखे मिले हैं।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, एडीसीपी, एसीपी, सीएफओ, नायब तहसीलदार, बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन विभाग की लोग गांव पहुंचे। संयुक्त टीम ने सेमरा गांव के तीन घरों में चल रही पटाखे बनाने की अवैध फैक्टरियों पर छापा डाला। इस दौरान भारी मात्रा में बारूद, बने हुए पटाखे और पटाखों के निर्माण में प्रयोग की जाने वाली सामग्री जब्त की गई। बम निरोधक दस्ते और अग्निशमन कर्मियों ने बारूद और पटाखों को निष्क्रिय किया।
विज्ञापन


पुलिस के सूत्र बताते हैं कि फैक्टरी अली अहमद, शेरू और नसीम की है। ये लोग काफी समय से इस धंधे में लिप्त हैं। रविवार की घटना में मृत आलम लोगों की नजर में चूड़ी बेचने का काम करते थे, लेकिन उनके घर में पटाखे बनाने और भंडारण का काम होता था। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार गांव में छानबीन और जांच कर रही है। पटाखों के निर्माण व उसके भंडारण के संभावित ठिकानों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्फोट मामलों में मृत आलम व चार अन्य पर केस

गुडंबा इलाके में विस्फोट की दो बड़ी घटनाओं के बाद रविवार देर रात निलंबित किए गए बेहटा चौकी इंचार्ज ने हादसे में मृत आलम और गांव के चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अन्य आरोपियों में मृत आलम का भतीजे शेरू, शोएब और गांव के रहने वाले टीनू और उसके भाई अली अहमद हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, गैर इरादतन हत्या के प्रयास और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3, 4 और 5 के तहत गुडंबा थाने में केस दर्ज किया गया है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि रविवार को हुए हादसे में आलम की मौत हो चुकी है। अन्य आरोपी रविवार की घटना के बाद से भागे हुए हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

दरोगा (निलंबित बेहटा चौकी इंचार्ज) ने अपनी तहरीर में इस बात का जिक्र किया है कि आलम और अन्य आरोपी अवैध रूप से पटाखे बना रहे थे और उसका भंडारण भी कर रहे थे। उनके पास इसका कोई लाइसेंसी नहीं था। पुलिस ने नामजद आरोपियों को विस्फोट की घटनाओं का जिम्मेदार बताया है।

धमाकों की जांच के लिए डीसीपी ने गठित की कमेटी

Explosion in Lucknow: Three illegal factories caught after the blast, search operation conducted in many villa
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
 गुडंबा के बेहटा निवासी आलम के घर में विस्फोट की घटना की विस्तृत जांच के लिए डीसीपी ने एक कमेटी गठित की है। इस कमेटी को विस्फोट से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच कर अपनी रिपोर्ट देनी होगी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि बेहटा व सेमरा गांव में हुए विस्फोट की घटनाओं की जांच के लिए एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह, एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह और इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त कमेटी गठित की गई है। कमेटी को विभिन्न बिंदुओं पर जांच करके रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जैसे कि हादसे के पीछे क्या वजह थी? वहां के लोगों से बातचीत और पूरे घटनाक्रम का पूरा विवरण। कमेटी को जल्द से जल्द जांच पूरी करने के लिए कहा गया है।

निलंबित चौकी इंचार्ज व सिपाही के खिलाफ भी होगी जांच
डीसीपी ने बताया कि घटना के बाद चौकी इंचार्ज बेहटा संतोष पटेल और बीट सिपाही धर्मेश चाहर कोे निलंबित किया गया है। एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह को इन दोनों की भूमिका जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच ये में ये पता लगाया जाएगा कि क्या दोनों पुलिस वालों को पटाखों के अवैध निर्माण व भंडारण के बारे में कोई जानकारी थी? यदि जानकारी थी तो दोनों ने क्या कार्रवाई की थी?
 

विस्फोट में मृत दंपती को गांव के कब्रिस्तान में दफनाया

 बेहटा गांव में रविवार सुबह हुए विस्फोट में मारे गए दंपती आलम व मुन्नी का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। शाम के वक्त दोनों को गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर आलम के साले रिजवान ही मौजूद थे। उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आलम व मुन्नी के शरीर पर काफी बर्न इंजरी मिली है। दोनों के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम के बाद शाम को दोनों के शव को परिजनों के हवाले कर दिए गए। परिवार के कुछ लोगों ने बेहटा गांव में दोनों को सुपुर्द-ए-खाक किया।

नदीम और इरशाद की हालत बेहद गंभीर
विस्फोट में घायल हुए आलम के बेटे इरशाद और पड़ोसी नदीम की हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई है। दोनों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार इरशाद का शरीर 90 से 95 फीसदी और नदीम का 40 से 45 फीसदी तक जला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed