{"_id":"6a43403bf331f4632607189a","slug":"explanation-sought-from-agra-university-registrar-for-not-awarding-degree-to-female-student-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: छात्रा को डिग्री न देने पर आगरा विवि के कुलसचिव से मांगा स्पष्टीकरण, सूचना आयोग ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: छात्रा को डिग्री न देने पर आगरा विवि के कुलसचिव से मांगा स्पष्टीकरण, सूचना आयोग ने जारी किया नोटिस
Tue, 30 Jun 2026 09:34 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:34 AM IST
सार
छात्रा को मूल डिग्री न मिलने पर आगरा विवि के कुलसचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सूचना आयोग ने नोटिस जारी किया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचएमएस की पढ़ाई और अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करने के बाद भी छात्रा को मूल डिग्री नहीं मिलने के मामले में उत्तर प्रदेश सूचना आयोग ने आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) के कुलसचिव को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
आयोग ने अपने आदेश में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि विश्वविद्यालय समय पर छात्रा को डिग्री उपलब्ध करा देता तो उसे सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत आवेदन करने की नौबत ही नहीं आती।
विज्ञापन
बक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा की छात्रा वंदना त्यागी ने मार्च 2025 में बीएचएमएस पाठ्यक्रम और इंटर्नशिप पूरी की थी। इसके बावजूद मूल डिग्री जारी न होने पर उन्होंने आरटीआई के तहत डिग्री की वर्तमान स्थिति, प्रिंटिंग व डिस्पैच, देरी के कारण और जिम्मेदार अधिकारी की जानकारी मांगी।
विज्ञापन
छात्रा का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने अधूरी और सत्यापित न की जा सकने वाली जानकारी उपलब्ध कराई। सुनवाई के लिए उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला, फिर भी आदेश में उन्हें अनुपस्थित दर्शा दिया गया। आयोग ने पूरे मामले में विश्वविद्यालय के कुलसचिव से स्पष्टीकरण तलब करते हुए नोटिस जारी किया है।