फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   explaination to DM from court

शराब लेकर जा रहे ट्रक के जब्त करने के मामले में डीएम से कोर्ट ने मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 07 Jan 2022 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
explaination to DM from court
लखनऊ। हरियाणा से शराब लाकर बिहार में बेचने के मामले में जब्त ट्रक का मालिक ट्रक को छुड़ाना चाहता है लेकिन जिलाधिकारी कई महीने से रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। इस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्णमोहन पांडेय ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 11 जनवरी की तारीख तय करते हुए डीएम लखनऊ से कहा है कि वह तय तारीख पर मामले में रिपोर्ट और अपना स्पष्टीकरण कोर्ट में दे अन्यथा डीएम के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवमानना का मामला हाईकोर्ट को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

कोर्ट ने आदेश में कहा है कि आबकारी के मामले में इरफान हाजी असगर का ट्रक पकड़ा गया था जिसे छुड़ाने के लिए अर्जी दी गई है जिस पर कोर्ट ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की थी कि वह बताए कि ट्रक को जब्त करने की कार्यवाही की जा रही है या नहीं लेकिन पिछली 15 तारीखों से डीएम की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं आ रही है जिसके चलते अर्जी का निस्तारण नहीं हो पा रहा है और न्यायिक कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। पत्रावली के अनुसार, 8 जुलाई 2019 को एसटीएफ के दरोगा शिवनेत्र सिंह ने मड़ियांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एसटीएफ टीम ने हरियाणा से तस्करी कर बेचने के लिए बिहार ले जाई जा रही 250 पेटी अवैध शराब को पकड़ा था। पुलिस ने शराब के साथ ही ट्रक और तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। इसी ट्रक को मालिक के पक्ष में छुड़ाने के लिए अर्जी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed