फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Exibition of mega painting competition of Amar Ujala and Khadi Gramodyog Board.

छात्रों ने चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित की मेक इन इंडिया की सतरंगी तस्वीर, पुरस्कृत किए गए विजेता

Fri, 27 Sep 2019 01:24 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Exibition of mega painting competition of Amar Ujala and Khadi Gramodyog Board.
विजेताओं के साथ मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव, एमएसएमई नवनीत सहगल - फोटो : amar ujala

कैनवास पर चित्रों को उकेर कर उनमें सुंदर रंगों के माध्यम से स्वदेशी भावना को परिलक्षित करने के बाद छात्रों का इंतजार बृहस्पतिवार को खत्म हुआ। अमर उजाला और उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में स्वदेशी थीम पर आयोजित मेगा पेंटिंग प्रतियोगिता की प्रदर्शनी खादी भवन में लगाई गई।

विज्ञापन


अपनी आकृतियों को देख छात्र फूले नहीं समाए। वहीं, 10 उत्कृष्ट पेंटिंग को मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। राजधानी के 116 स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें छात्रों ने अपनी कलाकारी के माध्यम से मेक इन इंडिया की सतरंगी तस्वीर पेश की।
विज्ञापन


प्रत्येक स्कूल के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों के चित्र प्रदर्शनी में लगाए गए। राजधानी के अलावा बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, रायबरेली, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकर नगर और सीतापुर जिले के स्कूलों के छात्रों की प्रथम तीन उत्कृष्ट पेंटिंग भी प्रदर्शनी में लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्ष दस चित्रों का किया गया चयन

Exibition of mega painting competition of Amar Ujala and Khadi Gramodyog Board.

प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद निर्णायकों ने विभिन्न मापदंडों के आधार पर मंडल स्तर पर 10 उत्कृष्ट पेंटिंग का चयन किया। इन सभी चयनित पेंटिंग को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।

निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय ललित कला केंद्र के सचिव वीनू गोपाल पाराशर, राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश निगम, वरिष्ठ कलाकार गिरीश तिवारी, वरिष्ठ कलाकार प्रतिमा सिंह शमिल रहे।

मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव, एमएसएमई नवनीत सहगल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छात्रों ने कलाकारों से चित्रकला और इस क्षेत्र में कॅरिअर को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने बखूबी जवाब दिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए।

मुख्यमंत्री के लिए भी लगाई जाएगी प्रदर्शनी

Exibition of mega painting competition of Amar Ujala and Khadi Gramodyog Board.

प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने प्रदर्शनी में लगी छात्रों की पेंटिंग को देखा और जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि सभी छात्रों ने अच्छा काम किया है। देश के स्वदेशी रंग और भावनाओं को सुंदर ढंग से उकेरा है। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री के लिए सभी छात्रों की पेंटिंग की प्रदर्शनी दोबारा लगाई जाएगी। दो अक्तूबर को यह प्रदर्शनी लगाई जाएगी ताकि मुख्यमंत्री छात्रों के हुनर और दिए गए संदेश को देख सकें।

ये रहे विजेता
- कशिश राठौर, कॉस्मोपोलिटन इंटर कॉलेज, लखनऊ
- शीतल वर्मा, पुलिस मॉडर्न स्कूल, लखनऊ
- सुधा वर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बाराबंकी
- प्रियंका गुप्ता, सेंट एंस डे इंटर कॉलेज, लखनऊ
- काजल, चेतना पब्लिक स्कूल, लखनऊ

- निखिल कुमार, रेड रोज पब्लिक स्कूल, लखनऊ
- कार्तिकेय अवस्थी, केंद्रीय विद्यालय एसजीपीजीआई, लखनऊ
- इरम फातिमा, जीनियस कॉन्वेंट स्कूल, लखनऊ
- अपूर्वा दुबे, केंद्रीय विद्यालय एसजीपीजीआई, लखनऊ
- आफरीन बानो, लखनऊ मोंटेसरी इंटर कॉलेज, लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed