{"_id":"66d6046979909f43c3049b7d","slug":"exercise-for-construction-of-play-school-started-in-bhinga-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106541-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भिनगा में प्ले स्कूल निर्माण की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भिनगा में प्ले स्कूल निर्माण की कवायद शुरू
Tue, 03 Sep 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर में प्ले स्कूल निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। स्कूल के लिए भूमि चयन करने सोमवार डीएम बगुरइयां पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ भूमि का निरीक्षण कर इसकी पैमाइश आदि की औपचारिकता पूरी करने का निर्देश दिया।
भिनगा में प्ले स्कूल न होने के कारण नौकरी पेशा व कामकाजी महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं विपरीत मौसम में बच्चों को अपने साथ कार्य स्थल पर लाना पड़ता है। इस समस्या को अमर उजाला ने 22 अगस्त को भिनगा में बने प्ले स्कूल तो मिले राहत शीर्षक से प्रमुखता से सचित्र प्रकाशित किया था। इसमें बच्चे को गोद में लेकर पुलिस कार्यालय में तैनात महिला आरक्षी रिचा शुक्ला बच्ची को गोद में लेकर काम कर रही थी जबकि मासूम बेहाल थी।
इस समाचार को संज्ञान में लेते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी एसडीएम भिनगा पियूष जायसवाल व ईओ डाॅ. अनीता शुक्ला सहित स्थानीय लेखपाल के साथ सोमवार को प्राथमिक विद्यालय बगुरइयां पहुचे। जहां उन्होंने सिविल लाइन वार्ड के बगुरइयां स्थित विद्यालय के सामने खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम व ईओ को भूमि की पैमाइश कराकर अन्य औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश दिया। डीएम की इस पहल के बाद भिनगा में प्ले स्कूल निर्माण की उम्मीद को बल मिला है। यदि ऐसा हुआ तो कामकाजी व नौकरी पेशा महिलाओं को काम करने में काफी सहूलियत मिलेगी।