{"_id":"68bd78dcffbe96e76c094f72","slug":"excise-minister-nitin-agarwal-said-nda-government-with-full-majority-will-be-formed-in-bihar-under-the-leader-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: \"नीतीश के नेतृत्व में बिहार में बनेगी पूर्ण बहुमत की एनडीए सरकार, इंडिया गठबंधन दिशाविहीन\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: "नीतीश के नेतृत्व में बिहार में बनेगी पूर्ण बहुमत की एनडीए सरकार, इंडिया गठबंधन दिशाविहीन"
Sun, 07 Sep 2025 05:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Sep 2025 05:51 PM IST
सार
यूपी के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का कहना है कि इंडिया गठबंधन नेतृत्वविहीन है। बिहार में नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा है कि बिहार में होने वाले चुनाव में एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। अयोध्या आगमन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन कोई चुनौती नहीं है। उनका नेतृत्व दिशाविहीन है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को देश और विभिन्न प्रदेशों की जनता ने लगातार अस्वीकार किया है। इसके बावजूद इंडिया गठबंधन अपने नेतृत्व के परिवर्तन पर विचार नहीं कर रहा। एक सवाल के जवाब में अग्रवाल ने कहा कि पीडीए का नारा देने वाले अपनी सरकार में परिवारवाद, दंगावाद और आतंकवाद की दिशा में काम करते थे। तब पीडीए की यही परिभाषा थी। आज पीडीए का नारा देकर भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। इन पर जनता बिल्कुल भी भरोसा नहीं करती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एलडीए के खिलाफ धरनास्थल पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बोले- जहां से लाभ नहीं मिलता वहीं करते हैं कार्रवाई
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - CM Yogi ने अनुदेशकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- योग्यता व क्षमता के आधार पर नौकरी देना हमारी प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग का इस साल राजस्व लक्ष्य 70,000 करोड़ रुपये है। आबकारी विभाग के लक्ष्य से ही प्रदेश के विकास की परियोजनाओं को चलाने में मदद मिलती है। विभाग का प्रयास है कि अवैध मदिरा कहीं पर भी न बनने पाए और न बिकने पाए। पिछले तीन साल से अधिक समय से प्रदेश में जहरीली शराब पीने से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। विभाग में पारदर्शिता और जिम्मेदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।