फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Excise Department collected 3175 crore rupees in September 2023.

UP News: आबकारी विभाग ने सितंबर में 3175.38 करोड़ रूपये जुटाया राजस्व, नकली शराब के उत्पादन पर भी कसी नकेल

Wed, 04 Oct 2023 01:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Oct 2023 01:36 PM IST
सार

आबकारी विभाग ने सितंबर में जुटाए गए राजस्व का ब्यौरा दिया है। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आबकारी विभाग का राजस्व लक्ष्य 58 हजार करोड़ रूपये निर्धारित किया है।

विज्ञापन
Excise Department collected 3175 crore rupees in September 2023.
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आबकारी विभाग ने सितंबर माह में 3175.38 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बुधवार को समीक्षा बैठक में कहा कि विभाग राजस्व बढ़ोतरी के साथ-साथ एथेनॉल एवं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आबकारी विभाग का राजस्व लक्ष्य 58 हजार करोड़ रूपये निर्धारित किया है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष सितंबर माह में केवल 2536.38 करोड़ रूपये राजस्व प्राप्त हुआ था। बीते वर्ष के सितंबर माह के सापेक्ष इस बार 25.19 प्रतिशत अधिक राजस्व हासिल करने में सफलता मिली है। आबकारी मंत्री ने बताया कि वर्तमान वर्ष में अप्रैल से सितम्बर तक कुल 20148.56 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया। जो कि गत वर्ष के सापेक्ष 8.86 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग नकली शराब के उत्पादन पर पूरी तरह से नकेल कस चुका है। पिछले वित्तीय वर्ष में अवैध शराब के सेवन से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। यह जिला प्रशासन पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों के टीम वर्क के कारण संभव हो सका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिहार में जातीय जनगणना ने यूपी में भाजपा की चिंता बढ़ाई, मुद्दा बना तो होगा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बनेगी लीथियम बैटरी: 10 हजार करोड़ का होगा निवेश, प्रदेश की औद्योगिक तस्वीर के लिए बनेगा गेमचेंजर


अभियान का दिखा असर: आबकारी, पुलिस और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से विशेष अवसरों एवं त्योहारों के अवसर पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाये जाते है। जिसके अंतर्गत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी करने वालों के कुल 72,528 ठिकानों पर सितंबर माह में छापे मारे गये। इस दौरान 8361 मुकदमे दर्ज करते हुए 2.27 लाख लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। साथ ही 2524 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 976 व्यक्तियों को जेल भेजा गया। तस्करी में संलिप्त 34 वाहनों को जब्त किया गया।

35 प्रतिशत अधिक एथेनॉल उत्पादन: आबकारी मंत्री ने बताया कि सितम्बर, 2023 तक प्रदेश में लगभग 94.82 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन हुआ है। बीते वर्ष सितम्बर तक 70.27 करोड़ लीटर एथेनाल का उत्पादन हुआ था। विभाग द्वारा इस वर्ष लगभग 35 प्रतिशत अधिक एथेनॉल का उत्पादन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed