फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Examiners who fail to enter marks within the stipulated time will be removed.

Lucknow News: निर्धारित समय पर अंक न भरने वाले परीक्षक होंगे निष्कासित

Fri, 12 Jun 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Examiners who fail to enter marks within the stipulated time will be removed.
निर्धारित समय पर अंक न भरने वाले परीक्षक होंगे निष्कासित
लखनऊ। राजधानी सहित प्रदेश के सभी पॉलीटेक्निक संस्थानों की डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 जून तक आयोजित होगी। परीक्षा के साथ साथ निर्धारित समय पर अंक भरना जरूरी है। ऐसा न करने वाले परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें आगामी परीक्षाओं से डिबार (निष्कासित) कर दिया जाएगा। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह ने इस संबंध में सभी राजकीय, अनुदानित और पीपीपी मोड की निजी संस्थाओं के प्रधानाचार्यों व निदेशकों को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


परिषद ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी युक्त कमरों में संपन्न कराई जाएंगी। निजी क्षेत्र की संस्थाओं को परीक्षा पूरी होने के बाद पूरी रिकॉर्डिंग एक पेनड्राइव में सुरक्षित कर परिषद कार्यालय के अनुभाग-चार को सौंपनी होगी। यदि कोई छात्र परीक्षा से छूट जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


परीक्षाएं परिषद की ओर से आवंटित परीक्षकों द्वारा ही कराई जाएंगी, जिन्हें इस सूचना को पूरी तरह गोपनीय रखना होगा। कॉलेज प्रशासन को अलॉटेड परीक्षक से दो कार्यदिवस के भीतर संपर्क करना होगा। यदि कोई परीक्षक असमर्थता जताता है तो लिखित पत्र लेकर परिषद को anubhag4bte@gmail.com पर सूचित करना होगा। परीक्षा समाप्त होने के अधिकतम दो कार्य दिवस के भीतर परीक्षकों को परिषद की वेबसाइट bteup.ac.in पर ऑनलाइन अंक अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैक पेपर और ओनली बैक पेपर के ऐसे छात्र जिनका नाम ई-लिस्ट में नहीं है, उनके अंक परीक्षक की ओर से अलग सूची में दर्ज किए जाएंगे। परीक्षा के बाद संस्था प्रमुख की ओर से परीक्षक को एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिसकी कॉपी कॉलेज में सुरक्षित रखी जाएगी। अंकों की हार्ड कॉपी व अन्य दस्तावेज भी कॉलेज को सुरक्षित रखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed