फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   exam start in lucknow university

लविवि के 82 हजार से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

Thu, 15 Sep 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
exam start in lucknow university
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की बुधवार को यूजी, पीजी की सेमेस्टर परीक्षा के आयोजन के साथ बीएड द्वितीय सेमेस्टर की भी परीक्षाएं शुरू हुईं जिसमें 82,537 छात्रों ने परीक्षा दी। लविवि के कुलपति व प्रॉक्टोरियल टीम ने दूसरे जिलों के परीक्षा केंद्रों का भी दौरा किया।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए दोनों पालियों में कुल 82,988 छात्र पंजीकृत थे। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, डीएसडब्लू प्रो. पूनम टंडन, प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी और प्रॉक्टोरियल टीम के अन्य सदस्यों ने विभिन्न केंद्रों पर चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों में हरदोई के एससी बोस महाविद्यालय, जेपी वर्मा साइंस महाविद्यालय, दिव्य कृपाल महाविद्यालय और मैकूलाल महाविद्यालय शामिल रहा। कुलपति ने निरीक्षण वाले केंद्रों के सीसीटीवी की स्थिति, उपस्थिति पंजिका समेत अन्य प्रपत्रों की जांच की।
विज्ञापन

वहीं लविवि में दो पालियों में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा भी आयोजित की गई। बीएलआईएससी, एलएलएम, होम साइंस, बीपीएड और सोशियोलॉजी के लिए 3,598 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 2529 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लविवि : कई पाठ्यक्रमों का रिजल्ट जारी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक व पीजी पाठ्यक्रमों के दिसंबर व जून के नियमित और बैक पेपर परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया है। छात्र लविवि की वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इनमें बीएससी पांचवां सेमेस्टर स्पेशल बैक, एमएससी फिजिक्स प्रथम सेमेस्टर, बीकॉम प्रथम व चौथा सेमेस्टर और बीकॉम तीसरे वर्ष के बैक पेपर का रिजल्ट शामिल है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed