फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ex sp leader says, sp is parivar limited company

किसने कहा, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है सपा

Thu, 27 Feb 2014 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Thu, 27 Feb 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
ex sp leader says, sp is parivar limited company

शहर के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सामाजिक न्याय मोर्चा सम्मेलन का आयोजन हुआ।

विज्ञापन


इसमें भाजपा के पूर्व सांसद रामनरायन साहू ने कहा कि सपा सिर्फ एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा समाज के हित के लिए नहीं, बल्कि परिवार के हित के लिए काम करती है।

परिवारवाद के चलते ही छोड़ी थी सपा
पूर्व राज्यसभा सदस्य रामनरायन साहू ने कहा कि समाजवादी पार्टी से ही वह राज्यसभा सदस्य चुने गए थे, लेकिन सपा का परिवारवाद उनके पार्टी छोड़ने का सबसे बड़ा कारण रहा। इसके अलावा सपा का सड़क पर कांग्रेस का विरोध और सदन में समर्थन देने से उसकी दोहरी नीति भी स्पष्ट हुई।

उन्होंने दो मार्च को लखनऊ में होने वाली विजय शंखनाद रैली में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की।

पूर्व मंत्री सुशील शाक्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा की सरकार बनने पर पिछड़े समाज को आगे बढ़ाने का काम किया था। जबकि बसपा, सपा और कांग्रेस ने उनके हितों की अनदेखी की।
विज्ञापन


इसलिए अब समाज को एकजुट होने की जरुरत है। जिससे सभी आगे बढ़ सकें। सम्मेलन की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष जवाहर लाल धीवर ने किया।

इस मौके पर पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र शुक्ल, सुभाष त्रिपाठी, विधायक सावित्री बाई फुले, रामकिशोर गुप्ता, बीएल मौर्या, अक्षयबरलाल गोंड, कन्हैयालाल रुपानी, विद्या अग्रवाल, नन्हेंलाल लोधी, डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी, उमेश सोनी, देशराज वर्मा, कैलाशनाथ सोनी, श्याम करन टेकड़ीवाल, रेखा पांडेय, मंदीप सिंह वालिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed