{"_id":"e6a131ea9938ceff17fd882be4b4851d","slug":"ex-mla-join-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के बाद सपा में बागियों की वापसी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के बाद सपा में बागियों की वापसी शुरू
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Aug 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा मुख्यालय में लोक निर्माण, सिंचाई और सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उनकी पार्टी में वापसी की घोषणा की।
विज्ञापन
शिवपाल ने कहा कि संग्राम सिंह सपा के बलिया जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पिछला चुनाव वह निर्दलीय लड़े थे। उन्हें 38 हजार वोट मिले थे। उनकी घर वापसी से बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
संग्राम सिंह ने कहा कि वह जो कुछ भी है मुलायम सिंह यादव की वजह से हैं। वह अंतिम सांस तक पार्टी में रहेंगे। इस मौके पर सपा के प्रदेश प्रवक्ता व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, इकबाल महमूद और एसआरएस यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन