फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ex minister registered case in lucknow

सपा सरकार में पूर्व राज्यमंत्री ने दर्ज कराया मुकदमा, कहा- ऑडियो में मेरी आवाज नहीं

Mon, 24 Jan 2022 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
ex minister registered case in lucknow
लखनऊ। सपा सरकार के पूर्व राज्यमंत्री राम सिंह राणा ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें विधान सभा चुनाव में सपा को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री रहे राम सिंह राणा नेहरू एन्क्लेव में रहते हैं। राम सिंह राणा के मुताबिक, सोशल मीडिया पर मेरे नाम को जोड़कर एक फर्जी ऑडियो वायरल किया जा रहा है जिससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है। यह ऑडियो सिर्फ राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता व सपा में मेरी छवि खराब करने केलिए वायरल किया गया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, केस दर्ज कर जांच साइबर क्राइम सेल की मदद से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed