{"_id":"654a0e1f6ad015236c09d99d","slug":"ex-governor-of-uttar-pradesh-ram-naik-addressed-media-in-lucknow-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी के पूर्व राज्यपाल बोले, मेरी कोशिशों सें लोकसभा व राज्यसभा में वंदे मातरम गायन प्रारंभ हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी के पूर्व राज्यपाल बोले, मेरी कोशिशों सें लोकसभा व राज्यसभा में वंदे मातरम गायन प्रारंभ हुआ
Tue, 07 Nov 2023 03:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Nov 2023 03:44 PM IST
सार
यूपी के पूर्व राज्यपाल रामनाईक ने मंगलवार को लखनऊ में मीडिया को संबोधित किया और अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों व यूपी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
यूपी के पूर्व राज्यपाल रामनाईक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि पहले भारत की संसद में वंदे मातरम गीत नहीं गाया जाता था। मेरे प्रयासों से राज्यसभा व लोकसभा में वंदे मातरम का गायन शुरू हुआ। यह गीत आज ही के दिन 7 नवंबर 1875 को लिखा गया था इसलिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। वह मंगलवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी के बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर व्यवस्था भी मेरे प्रयासों से लागू हुई है। इससे कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और मेरे कहने पर ही 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने डायल 112 की महिला कर्मियों का किया समर्थन, शेयर किया मांग पत्र
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: पांच संस्थानों में लागू होगी ई-ऑफिस प्रणाली, डिप्टी सीएम बोले, प्रयोग सफल रहा तो अन्य जगहों पर भी करेंगे
उन्होंने कहा कि प्रदेश ने 2017 के बाद ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में बड़ी छलांग लगाई है। यूपी 17वें से दूसरे स्थान पर आ गया है। प्रदेश में विकास को गति मिली है।
पूर्व राज्यपाल ने कहा कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाया जाएगा और 26 जनवरी को गणतंत्र की स्थापना के 75 साल पूरे हो जाएंगे। उन्होंने राजभवन की मौजूदा व्यवस्था पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।