{"_id":"4504559f8962d4fd0efad556353d98e5","slug":"every-district-has-now-one-english-medium-primary-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश की चिंता, अग्रेंजी कैसे सीखे हर बच्चा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश की चिंता, अग्रेंजी कैसे सीखे हर बच्चा!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 18 Nov 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर एक प्राइमरी स्कूल को इंग्लिश मीडियम में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विशेष अभियान चलाकर हर जिले में ऐसे एक-एक स्कूलों को चिह्नित किया जाएगा।
चिन्हित हुए इन स्कूलों में हिंदी और अग्रेंजी में दक्ष शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने इस संबंध में सोमवार को अफसरों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा इन स्कूलों को मॉडल मानते हुए सभी स्कूलों में कक्षा एक के बच्चों को अनिवार्य रूप से अंग्रेजी शिक्षा दी जाएगी।
राज्य सरकार परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी की शिक्षा को लेकर काफी चिंतित है। खासकर कक्षा एक के बच्चों को अंग्रेजी की जानकारी देने के लिए।
प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक के बच्चों का अंग्रेजी ज्ञान न के बराबर है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ के मोहनलालगंज के स्कूलों में जब गए थे तो उन्हें खुद इसका अनुभव हुआ।
इसके बाद से ही बेसिक शिक्षा विभाग प्राइमरी स्कूलों के कक्षा एक के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने पर गंभीरता से जुटा हुआ है।