{"_id":"693698c64052cac38e0e7118","slug":"eveready-employee-was-murdered-in-lucknow-police-are-investigating-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एवरेडी कंपनी के कर्मी की हत्या, पिता बोले- जिस महिला से संबंध थे, उसी ने मार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एवरेडी कंपनी के कर्मी की हत्या, पिता बोले- जिस महिला से संबंध थे, उसी ने मार दिया
Mon, 08 Dec 2025 02:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:52 PM IST
सार
लखनऊ में एवरेडी कंपनी के कर्मी की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
जानकारी देते पिता नरेंद्र सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना शिवम ग्रीन सिटी सलारगंज जुग्गौर की है। यहां नरेंद्र सिंह के बेटे सूर्य प्रताप सिंह की हत्या हुई है। वह एवरेडी कंपनी में नौकरी करता था। पिता ने बताया कि रत्ना देवी नाम की महिला से बेटे के संबंध थे। सूर्य प्रताप जब 22 वर्ष का था, तब से वह रत्ना की बेटियों अनुष्का (18) और जान्हवी सिंह (15) को ट्यूशन पढ़ाने जाता था।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि रत्ना ने बेटियों के साथ मिलकर गला दबाकर मेरे बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने उन्हें बताया, तब उन्हें बेटे की हत्या की जानकारी हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन