फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   evening opd in army area

Lucknow News: शाम की ओपीडी में 32 हजार मरीजों को मिला इलाज व दवाएं

Wed, 03 Sep 2025 08:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
evening opd in army area
छावनी परिषद का मामला
विज्ञापन

शाम 5 से रात 8 बजे तक चलती है ओपीडी
प्रदेश की पहली ईवनिंग ओपीडी चलती है कैंट अस्पताल में
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। विनीत यादव आलमबाग निवासी हैं। वह रेलवे में कार्यरत हैं। लंबे समय से घुटनों के दर्द से परेशान हैं। वह दिन में व्यस्त रहते हैं। लिहाजा शाम को वह सदर स्थित कैंट अस्पताल पहुंचे। जहां शाम की ओपीडी में चिकित्सकों से परामर्श कर दवाएं लेकर घर लौट गए।
विनीत की ही तरह प्रतिमाह सैकडों मरीज शाम की ओपीडी में इलाज करवा रहे हैं। खास बात यह है कि कैंट अस्पताल लखनऊ ही नहीं प्रदेश का पहला अस्पताल है, जहां शाम की ओपीडी की सुविधा है। एक वर्ष पूर्व इसे शुरू किया गया था। इस दौरान 32000 से अधिक मरीजों को इलाज व दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। धीरेँ-धीरे यह ओपीडी पॉपुलर हो रही है, जिससे लखनऊ ही नहीं आसपास के जिलों से भी मरीज पहुंच रहे हैं। कैंट अस्पताल के प्रभारी डॉ. एससी जोशी ने बताया कि दो पालियों में ओपीडी चलती है। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे व शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक। शाम की ओपीडी गत वर्ष सितंबर में मरीजों की सुविधा के लिए शुरू की गई। अभी सुबह की ओपीडी में पांच हजार से अधिक मरीज प्रतिमाह आ रहे हैं, जबकि शाम की ओपीडी में दो से ढाई हजार मरीज पहुंच रहे हैं। इलाज के लिए डॉ. मनीष यादव, डॉ. आस्था सिंह, होमियोपैथी फिजीशियन एवं डेंटल सर्जन डॉ. प्रिया व डॉ. अभिषेक सिंह तथा आयुर्वेदिक फिजिशियन डॉ. नीरज अग्रवाल सहित फिजियोथेरेपिस्ट शुभम सिंह उपलब्ध रहते हैं।
विज्ञापन


10 रुपये के पर्चे पर दवाएं फ्री
डॉ. एससी जोशी ने बताया कि ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों को दस रुपये का पर्चा बनवाना पड़ता है। इस पर उन्हें हफ्तेभर की दवाएं निःशुल्क दी जाती हैं। नामचीन कंपनियों की जेनरिक दवाएं रहती हैं। कैंट अस्पताल में सिर्फ छावनी ही नहीं, आम लोगों को भी इलाज मुहैया कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमआरआई, सीटी स्कैन सुविधाएं भी जल्द!
कैंट अस्पताल में मरीजों को खून सहित तमाम तरह की जांचें न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई जाती हैं। इतना ही नहीं जल्द ही यहां एमआरआई व सीटी स्कैन की सुविधा शुरू हो सकती है। इसके लिए छावनी प्रशासन तैयारियां कर रहा है। मशीनों की खरीद से लेकर संचालन तक पर मंथन किया जा रहा है। ऐसा होने पर कैंट अस्पताल का कद बढ़ जाएगा।


आधिकारिक वर्जन
कैंट अस्पताल में शाम की ओपीडी पिछले साल सितंबर में शुरू की गई थी। प्रदेश में अपनी तरह की यह पहली सुविधा है। शाम को इलाज के लिए खासी संख्या में मरीज आते हैं। उन्हें निःशुल्क दवाएं भी दी जाती हैं।
-अभिषेक राठौड़, सीईओ, छावनी परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed