{"_id":"687d5049fd851d31d404a6a3","slug":"even-after-four-days-the-statement-of-the-accused-manager-has-not-been-recorded-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1302097-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार दिन बाद भी आरोपी प्रबंधक का बयान दर्ज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार दिन बाद भी आरोपी प्रबंधक का बयान दर्ज नहीं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : आर्काइव
लखनऊ। इंदिरानगर स्थित किड्जी स्कूल की मासूम छात्रा से हुए दुष्कर्म के मामले में अब तक आरोपी प्रबंधक का बयान तक दर्ज नहीं हो सका है। बरामद वैन की फॉरेंसिक जांच भी होना बाकी है।
पुलिस के सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने फॉरेंसिक लैब को वैन की जांच के लिए सूचना दे दी है। उम्मीद है कि सोमवार को एफएसएल की टीम बरामद वैन की जांच कर नमूनों को एकत्र करेगी। इस मामले में नामजद स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार का भी अब तक बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रबंधक को पूछताछ के लिए नोटिस दिया जाएगा और उनपर लगे आरोप के बारे में पूछताछ की जाएगी। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि केस की विवेचना चल रही है। विवेचना के संबंध में कोई भी तथ्य बताना उचित नहीं होगा।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
इस पूरे मामले में पुलिस की एक टीम 14 जुलाई को बच्ची के घर से लेकर स्कूल आने तक के वक्त की फुटेज जुटा रही है। फुटेज से यह तथ्य एकत्र किया जा रहा है कि घटना का सही समय क्या था और आरोपी चालक मो. आरिफ किस रूट से बच्ची को घर से स्कूल लेकर आया था।
विज्ञापन
ये है पूरी घटना
इंदिरानगर स्थित किड्जी स्कूल के वैन चालक इंदिरानगर लवकुशनगर निवासी मो. आरिफ ने 14 जुलाई को वैन में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। घर पहुंचकर बच्ची ने सारी बात मां को बताई थी। वह शिकायत लेकर स्कूल पहुंची तो चालक मो. आरिफ ने उनको धमकाया। पीड़िता ने प्रबंधक को बताया तो उन्होंने मामले को देखने की बात कही, पर कुछ नहीं किया। 17 जुलाई को बच्ची की मां ने आरोपी वैन चालक व स्कूल प्रबंधक के खिलाफ इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार करते हुए घटना में इस्तेमाल की गई वैन बरामद कर ली थी।