{"_id":"5d10b12c8ebc3e72ff12a47d","slug":"eve-teasing-to-a-women-in-asaram-bapu-ashram-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम बापू के आश्रम में दवा लेने गई महिला से छेड़छाड़, मचा हंगामा, लोगों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम बापू के आश्रम में दवा लेने गई महिला से छेड़छाड़, मचा हंगामा, लोगों ने दबोचा
Mon, 24 Jun 2019 06:17 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 24 Jun 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर के बदालीखेड़ा स्थित आसाराम बाबू के आश्रम में शनिवार को दवा लेने गई एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आश्रम के कर्मचारी अमित कुमार ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। वह शोर मचाते हुए भागी तो धमकाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बुलवा लिया। इस बीच लोग जुट गए और अमित को दबोचकर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दवा लेने आश्रम गई थी। वहां काम करने वाले अमित ने उसे किचन में बुलाया। महिला किचन में पहुंची तो अमित ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। डरी-सहमी महिला शोर मचाने लगी तो अमित भागकर ऑफिस में जाकर बैठ गया।
उधर, महिला का शोर सुनकर आश्रम में काम करने वाले व वहां दूध या दवा लेने आए लोग जुट गए। छेड़छाड़ की जानकारी पर हंगामा होने लगा। अमित ने महिला को धमकाने के लिए पांच सुरक्षाकर्मियों को बुला लिया। सुरक्षाकर्मी उस पर समझौते का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
इस बीच महिला के परिवारीजनों और अन्य लोगों तक छेड़छाड़ की खबर पहुंच गई और वह आश्रम आ गए। लोगों ने अमित को पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की तरफ से अमित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।