फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eve teasing in lucknow university with foreinger girl.

एलयू :विदेशी छात्रा को भेजी अश्लील पोस्ट

Sat, 29 Nov 2014 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Nov 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
eve teasing in lucknow university with foreinger girl.

लखनऊ विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बार-बार छेड़छाड़ से पीड़ित छात्रा ने प्रॉक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


छात्रा के अनुसार, उसके फेसबुक अकाउंट और वाट्सएप नंबर पर अश्लील फोटो और पोस्ट भेजी जा रही हैं। प्रॉक्टोरियल टीम मामले की जांच कर रही है।

लविवि न्यू कैंपस स्थित इंटरनेशनल छात्रावास में रहने वाली वेस्टइंडीज की छात्रा ने शुक्रवार को प्रॉक्टोरियल कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार, छात्रा के फेसबुक पर अनजान युवक ने अश्लील फोटो और पोस्ट शेयर की है। छात्रा के अनुसार उसके साथ परिसर में इससे पहले भी कई बार अश्लील टिप्पणियां और छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में उसने मौखिक शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन न तो कार्रवाई हुई और न ही छेड़छाड़ रुकी। इस बार उसके फेसबुक और वाट्सएप नंबर पर अश्लील पोस्ट शेयर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उसने प्रॉक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। लिखित शिकायत के बाद प्रॉक्टोरियल टीम हरकत में आ गई है और मामले की छानबीन में लग गई। अभी तक छेड़छाड़ करने वाले छात्र की पहचान नहीं हो सकी है।


एलयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने कहा कि छात्रा की ओर से शिकायत मिली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में छेड़छाड़  सिद्ध हुई तो दोषी की पहचान करके उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed