फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eve teasing in faizabad.

शर्मनाकः मनमानी नहीं करने दी तो बन गया ‘हैवान’

Sun, 14 Dec 2014 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Sun, 14 Dec 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
eve teasing in faizabad.
यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इतने, कि मनमानी न करने दी तो कुछ भी करने पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन


पूराकलंदर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही कक्षा छह की छात्रा से शुक्रवार को एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक ने छात्रा पर ब्लेड से हमलाकर दिया।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के परिवारीजनों ने थाने में युवक की शिकायत की, लेकिन वहां से उन्हें वापस लौटा दिया गया। शनिवार को मामले की शिकायत एसएसपी से करने के बाद पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


पूराकलंदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह रोज की भांति कक्षा छह की छात्रा अपने स्कूल जा रही थी। रास्ते में गांव के ही चंचल वर्मा ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाने से भगाया

eve teasing in faizabad.

छात्रा ने विरोध किया तो चंचल ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। स्कूल पहुंच छात्रा ने शिक्षिका को घटना की जानकारी दी तो वहां से घर जाकर परिवारीजनों को सूचना देने की बात कही गई।

घर पहुंच छात्रा ने आपबीती मां को बताई तो परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे। थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय परिवारीजनों को वापस लौटा दिया।

थाने पर सुनवाई न होने पर परिवारीजन शनिवार को एसएसपी के पास पहुंचे। एसएसपी की फटकार के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

थानाध्यक्ष पूराकलंदर दर्शन सिंह यादव ने बताया कि छात्रा की मां की शिकायत पर चंचल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed