फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Evaluation of copies of UP board 2020

यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन आज से, निरीक्षण के बाद शिक्षक लेंगे विरोध पर फैसला

Mon, 16 Mar 2020 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Mar 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of copies of UP board 2020
सांकेतिक तस्वीर
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार से राजधानी के चार केद्रों पर शुरू होगा। माध्यमिक शिक्षक संघ ने कोरोना वायरस से खतरे की बात कहते हुए मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को चारों केंद्रों पर सेनेटाइजेशन का काम किया। इसको देखते हुए शिक्षक  संघ ने सोमवार को सभी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण करने तथा उसके बाद बहिष्कार पर फैसला करने की बात कही है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश सिंह ने कहा कि उन्होंने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया है। शिक्षकों को कम से कम एक मीटर दूर बैठकर मूल्यांकन करना है। परीक्षा केंद्र पर सेनेटाइजेशन के साथ ही वहां पर एंबुलेंस भी खड़ी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से मूल्यांकन केंद्रों पर शाम को फॉगिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। राजकीय जुबली इंटर कॉलेज केंद्र पर एक लाख 60 हजार कॉपियां जांचने के लिए 69 डीएचई और 691 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 

हुसैनाबाद इंटर कॉलेज केंद्र पर एक लाख 41 हजार कॉपियां जांचने के लिए 65 डीएचई और 566 शिक्षक, निशातगंज इंटर कॉलेज केंद्र पर एक लाख 17 हजार कॉपियां जांचने के लिए 70 डीएचई और 796 शिक्षक तथा अमीनाबाद इंटर कॉलेज केंद्र पर दो लाख 47 हजार कॉपियां जांचने के लिए 980 शिक्षक और 99 डीएचई लगाए गए हैं।

जांचेंगे दावे की हकीकत
शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मूल्यांकन केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा किया है। शिक्षक संघ के पदाधिकारी सोमवार को सभी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद बहिष्कार पर फिर से फैसला किया जाएगा। 
- डॉ. आरपी मिश्रा, प्रदेशीय प्रवक्ता, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed