फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Essential medicines are unavailable at the KGMU HRF counter.

Lucknow News: केजीएमयू के एचआरएफ काउंटर पर नहीं मिल रहीं जरूरी दवाएं

Thu, 22 Oct 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Essential medicines are unavailable at the KGMU HRF counter.
केजीएमयू ।
लखनऊ। मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए केजीएमयू में खोले गए एचआरएफ काउंटर पर ही जरूरी दवाएं नहीं मिल रही हैं। गांधी वार्ड के पास हाल ही में शुरू हुए काउंटर से दवाएं न मिलने के कारण मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीतापुर के भिठौरा निवासी अनन्या पाल को कुछ दिन पहले गांधी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी मां आकांक्षा ने बताया कि 17 अक्तूबर को बाल रोग विभाग में डॉक्टर को दिखाने के बाद दवाएं लिखी गईं, लेकिन गांधी वार्ड के सामने स्थित एचआरएफ काउंटर पर एक भी दवा नहीं मिली। इसके बाद न्यू ओपीडी के पास स्थित एचआरएफ काउंटर पर भी करीब एक घंटे इंतजार के बावजूद दवाएं नहीं मिलीं। आखिरकार निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड़ीं।
विज्ञापन

हरदोई निवासी जहांगीर के परिजनों को भी एचआरएफ काउंटर पर डॉक्टर की लिखी दवाएं नहीं मिलीं। उन्हें भी बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ीं। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि आमतौर पर एचआरएफ काउंटरों पर सभी दवाएं उपलब्ध रहती हैं। जिस काउंटर पर दवाओं की कमी है, उसे जल्द दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed