फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ERC service will help to stop Corona Virus.

कोरोना की रोकथाम में मदद करेगी ईआरसी की हेल्पलाइन सेवा, डॉयल करें ये नंबर

Sun, 19 Jul 2020 04:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Jul 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
ERC service will help to stop Corona Virus.
- फोटो : iStock

लखनऊ शहर मे बढ़ते कोरोना संक्रमण से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए एपिडेमिक रेस्पॉन्स सेंटर (ईआरसी) में जल्द ही विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू होगी। स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर से संचालित इस सेवा का फायदा उठाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9650682159 पर कॉल कर कोरोना संक्रमण से जुड़ी सूचना देना होगी। यह जानकारी सीडीओ मनीष बंसल ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले निवासियों को एसएमएस द्वारा प्रशासन के निर्देशों के पालन की नियमित जानकारी भी दी जाएगी। इससे बिना लक्षण और लक्षण वाले मरीजों की भर्ती में होने वाली परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रशासन राजधानी में संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने को अन्य सफल जिलों अथवा राज्यों के मॉडल को भी लागू करने की कार्य योजना भी तैयार करेगा। हेल्पलाइन के संचालन से संक्रमितों की पहचान करने में आसानी के साथ ही अन्य बीमारियों से परेशान लोगों की शंकाओं का समाधान भी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस इंटीग्रेटेड कोविड हेल्पलाइन के लिए पूरी टीम तैयार की जा रही है। इसके माध्यम से किसी संक्रमित के अस्पताल या कोविड सेंटर पहुंचने पर उसे एक किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें टूथब्रश, साबुन, बाल्टी, मग, चप्पलों समेत अन्य जरूरत का सामान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed