फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Era University will move towards personalized treatment for every patient

Lucknow News: हर मरीज के लिए अलग इलाज की दिशा में बढ़ेगा एरा यूनिवर्सिटी

Fri, 21 Aug 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Era University will move towards personalized treatment for every patient
लखनऊ। हर मरीज पर एक ही दवा और एक ही खुराक का असर एक जैसा नहीं होता। इसी सोच के साथ एरा यूनिवर्सिटी में पर्सनलाइज्ड मेडिसिन को चिकित्सा के नए क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय में भारत और कैरेबियाई देशों के विशेषज्ञों ने एक दिवसीय अकादमिक कार्यक्रम में मरीज की जेनेटिक और मॉलिक्यूलर प्रोफाइल के आधार पर इलाज तय करने पर चर्चा की। इसी दौरान एरा यूनिवर्सिटी ने अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ बारबाडोस और यूनिवर्सिटी ऑफ द वेस्टइंडीज, बारबाडोस के साथ एमओयू भी किया।
विज्ञापन


सही समय पर सही दवा की खुराक पर जोर
एरा यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ. फरजाना महदी ने बताया कि पर्सनलाइज्ड मेडिसिन का उद्देश्य मरीज की जेनेटिक और मॉलिक्यूलर प्रोफाइल के आधार पर सही समय पर सही दवा और सही खुराक उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


तीनों संस्थान मिलकर करेंगे काम
एमओयू पर यूनिवर्सिटी ऑफ द वेस्टइंडीज के प्रो वाइस चांसलर प्रो. आर. क्लाइव लैंडिस, अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ बारबाडोस की सीईओ अनीता भट्ट और एरा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. अब्बास अली महदी ने हस्ताक्षर किए। इसके तहत छात्रों-शिक्षकों के आदान-प्रदान, संयुक्त शोध और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में चांसलर मीसम अली खान, एरा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जमाल मसूद समेत कई विशेषज्ञ और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed