फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   EOW planning to arrest Shine city CMD Rashid Naseem.

Shine City: शाईन सिटी के सीएमडी की गिरफ्तारी के लिए विदेश मंत्रालय से पत्राचार, एमडी से पांच घंटे पूछताछ

Thu, 06 Oct 2022 03:15 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Oct 2022 03:15 PM IST
सार

शाईन सिटी कंपनी के एमडी इजहार अंसारी से नैनी सेंट्रल जेल में पांच घंटे पूछताछ की गई। ईओडब्ल्यू और एसएफआइएस की टीम ने आर्थिक गबन के बारे में जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन
EOW planning to arrest Shine city CMD Rashid Naseem.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

निवेश के नाम पर हजारों करोड़ की ठगी करने वाली कंपनी शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम की गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू की टीम लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए विदेश मंत्रालय से पत्राचार किया जा रहा है। वहीं कंपनी के एमडी व सीएमडी के करीबी इजहार अंसारी से प्रयागराज के नैनी केंद्रीय कारागार में लंबी पूछताछ की गई। यह पूछताछ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) और केंद्र की सीरियस फ्राड इनवेस्टीगेशन आर्गनाइजेशन (एसएफआईएस) के अधिकारियों ने की है। पूछताछ में कई जानकारी सामने आने के बाद उसे आधार बनाकर जांच एजेंसी राशिद पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जांच एजेंसी के अधिकारियों को पूछताछ में कंपनी की कई संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है। जिसके सत्यापन के लिए एक टीम लगाई गई है। वहीं कंपनी से जुडे़ जिम्मेदार अधिकारियों, उनके बैंक खातों, कंपनी के बैंक खातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसी अब इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


शाइन सिटी ने देश में कितने बैंक खाते खोले थे। उनमें से कितनी रकम कहां ट्रांसफर की है। पूछताछ के दौरान ईओडब्ल्यू के डिप्टी एसपी अखिलेश राजन, इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह, अशोक सिंह के अलावा एसएफआइएस के अधिकारी मौजूद रहें। इस पूछताछ में ईडी के अधिकारियों को भी शामिल होना था लेकिन वह नहीं पहुंच सके थे। जल्द ही ईडी की टीम अलग से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के आर्थिक अपराध के बारे में ईडी की टीम भी जानकारी जुटा रही है। डेढ़ साल पहले साल राशिद नसीम की कंपनी में काम करने वाले विजलेश केसरवानी ने पीड़ितों का एक संगठन तैयार किया था। इसके बाद संगठन की ओर से विजलेश ने प्रयागराज हाईकोर्ट में शाइन सिटी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और कंपनी के निदेशक राशिद नसीम के खिलाफ  60 हजार करोड़ से अधिक की ठगी की रिट दायर की थी।

दुबई से कई देशों में चला रहा अपना नेटवर्क

शाइन सिटी का सीएमडी राशिद नसीम ने दुबई जाकर खुद को ग्लोबल ब्रांड घोषित कर दिया। अब दुबई से बैठकर कई देशों में अपना नेटवर्क संचालित कर रहा है। 2018 में उसने यूएसए, लंदन, न्यूजीलैंड, कनाडा, डेनमार्क, स्वीडन, आयरलैंड, हांगकांग, सिंगापुर, नार्वे, स्विट्ज़रलैंड, फिनलैंड, मलेशिया, जार्जिया देशों में अपनी कंपनियां शुरू करने का एलान किया।

राशिद नसीम ने रियल एस्टेट में ग्रुप हाउसिंग, फ्लैट, कामर्शियल प्रापर्टी, आवासीय व व्यावसायिक प्लाट, रो हाउस के प्रोजेक्ट बनाये। खुफिया एजेंसी भी राशिद की तलाश में जुटी हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक इस समय राशिद ने अपना ठिकाना जार्जिया में बना रखा है। उसके इस ठिकाने के बारे में पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed