फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eo post of nagar panchayat will be filled by deputation

नगर पंचायतों में प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे ईओ के पद, सीएम के सामने उठा था मुद्दा

Sun, 25 Nov 2018 05:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Nov 2018 05:37 AM IST
विज्ञापन
eo post of nagar panchayat will be filled by deputation
यूपी के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala

नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारियों (ईओ) की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर रिक्त पदों को भरने का फैसला किया है। नगर विकास विभाग ने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आदेश मिलने के बाद स्थानीय निकाय निदेशालय स्तर से आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इन रिक्त पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में हाल ही ईओ के 127 पदों पर भर्ती होने के बावजूद 125 पद खाली हैं। जिन निकायों में ईओ नहीं हैं, वहां आसपास के निकायों में तैनात अधिशासी अधिकारियों को चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है। इसी बीच कई नगर पंचायतों का गठन भी हुआ है, लेकिन ईओ की भर्ती नहीं हुई है। ईओ की कमी का सीधा असर नगर पंचायतों के कामकाज पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों नगर प्रमुखों की कार्यशाला में मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के सामने यह मुद्दा उठा भी था। इसके बाद ईओ के पदों पर भर्ती को लेकर कार्यवाही शुरू की गई है। इसी कड़ी में सरकार ने सपा सरकार के उस फैसले को पलटते हुए ईओ की नियुक्ति का अधिकार उप्र लोक सेवा आयोग को फिर सौंप दिया है। लेकिन इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया लंबी होने से फिलहाल प्रतिनियुक्ति देकर काम चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधियाचन भेजने की तैयारी
उच्च पदस्थ सूत्र के मुताबिक तात्कालिक जरूरत को देखते हुए प्रतिनियुक्ति पर ईओ की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब उनकी स्थायी नियुक्ति की कवायद भी जल्द शुरू होगी। सूत्र के मुताबिक ईओ के रिक्त पदों को भरने के लिए अधियाचन भेजने की भी तैयारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed