{"_id":"5ec4518a8ebc3e902e76b49b","slug":"entry-of-olders-children-and-pregnant-women-in-parks-is-banned25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः पार्कों में फिर से शुरू होगी रौनक, बुजुर्गों समेत इन्हें नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः पार्कों में फिर से शुरू होगी रौनक, बुजुर्गों समेत इन्हें नहीं मिलेगा प्रवेश
Wed, 20 May 2020 01:42 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क, गोमती रिवरफ्रंट पर सीमित समय के लिए चहल-पहल एक बार फिर से शुरू होगी। हालांकि, अभी 10 साल से कम उम्र के बच्चों, 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को प्रवेश नहीं मिलेगा।
एलडीए वीसी शिवाकांत द्विवेदी ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को अपने साथ न लाएं। प्रशासन से अनुमति के बाद मंगलवार को सफाई और सैनिटाइजेशन का काम एलडीए ने शुरू करा दिया। यह काम बुधवार को भी चलेगा।
सुबह सात से दस बजे और शाम को पांच से सात बजे के बीच पार्क खुलेंगे। 21 मई यानी गुरुवार को पार्कों को विजिटर्स के लिए खोलने की तैयारी है। इसमें गोमतीनगर के प्रमुख पार्कों के अलावा सिस गोमती के बेगम हजरत महल पार्क, बुद्धा पार्क, हाथी पार्क, स्मृति उपवन, जॉगर्स पार्क, स्मृति उपवन को भी सुबह-शाम घूमने आने वालों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
वीसी का कहना है कि जरूरी जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। सामाजिक दूरी का पालन, आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने आदि के लिए होर्डिंग लगाकर जागरूक भी किया जाएगा। वहीं अम्बेडकर पार्क समिति के अधीन स्मारक और पार्क अभी नहीं खुलेंगे।