फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Entry fee being charged at the ATS for vehicle fitness testing.

Lucknow News: वाहनों की फिटनेस के लिए एटीएस पर वसूली जा रही एंट्री फीस

Mon, 20 Jul 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Entry fee being charged at the ATS for vehicle fitness testing.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। वाहनों की फिटनेस के लिए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) पर एंट्री फीस वसूली जा रही है। रविवार को इसका एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो परिवहन विभाग के आला अफसरों तक पहुंच गया है और सोमवार को मामले में जांच हो सकती है।
विज्ञापन

राजधानी में दो निजी एटीएस हैं, दोनों बीकेटी में स्थित हैं। पहले ट्रांसपोर्टनगर में इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन (आईएंडसी) सेंटर वाहनों की फिटनेस का काम करता था, जिसे परिवहन विभाग ने बंद कर निजी फिटनेस सेंटर खुलवा दिए। वायरल वीडियो बख्शी का तालाब स्थित भारत एसोसिएट्स फिटनेस सेंटर का है। वाहन संख्या यूपी 32 आरएन 3266 के संचालक निशांत ने एटीएस कर्मियों पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनसे 500 रुपये एंट्री फीस मांगी गई। जब उन्होंने इन्कार किया, तो पीछे लगे वाहनों को पहले एंट्री दे दी गई। यही नहीं, फिटनेस की तय सरकारी फीस के अलावा 5,000 रुपये अतिरिक्त भी मांगे गए। इस मामले में भारत एसोसिएट्स के प्रतिनिधियों से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed