{"_id":"662ad9e8e6c2d96aac0be044","slug":"enrollment-under-tight-security-from-today-raebareli-news-c-101-1-slko1033-113688-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कड़ी सुरक्षा में आज से नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कड़ी सुरक्षा में आज से नामांकन
Fri, 26 Apr 2024 04:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
नामांकन को लेकर की गई बैरिकेटिंग व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती डीएम।
- फोटो : स्रोत-सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लोकसभा चुनाव-2024 पांचवें चरण के नामांकन के लिए बृहस्पतिवार को डीएम ने जिले में अधिसूचना जारी कर दी। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में 26 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई, जो तीन मई तक चलेगी। एक-एक व्यक्ति पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों के जद में होगी। कलेक्ट्रेट में हुई बैरीकेडिंग को सफेद कपड़े से ढका गया है, जिससे बाहर से कोई अंदर देख नहीं सकेगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा भी होगा। बृहस्पतिवार को डीएम हर्षिता माथुर ने लोकसभा चुनाव के लिए जिले में अधिसूचना लागू कर दी। डीएम के न्यायालय में 26 अप्रैल से पर्चे जमा होंगे। पूरे परिसर को बैरिकेडिंग करके प्रतिबंधित कर दिया गया है। विकास भवन स्थित कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर विशेष तलाशी के बाद प्रत्याशियों को एंट्री मिलेगी। परिसर में प्रत्याशियों के साथ मात्र पांच लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। डिग्री कॉलेज चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट के गेट तक कई बैरियर बनाए गए हैं। भीड़ को डिग्री कॉलेज चौराहा पर ही रोक दिया जाएगा। रिटर्निंग आफीसर डीएम हर्षिता माथुर और सहायक रिटर्निंग आफीसर एसडीएम ऊंचाहार सिद्धार्थ चौधरी को बनाया गया है।
अफसरों ने खंगाली खामियां
दोपहर में एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर नामांकन स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। शाम को डीएम हर्षिता माथुर ने व्यवस्था को चेक किया। प्रकाश की व्यवस्था के लिए परिसर में जगह-जगह हैलोजन लगवाए गए हैं। परिसर में आम लोगों के प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
लोकसभा चुनाव के नामांकन के लिए तैयारी पूरी हो गई है। कड़ी सुरक्षा में 26 अप्रैल से नामांकन होगा। नामांकन परिसर से 100 मीटर की परिधि में आम लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है। तलाशी के बाद ही मुख्य गेट पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन