फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Engineers suspended for giving wrong information about power supply.

UP: बिजली कटौती में गलत सूचना देने पर अधीक्षण अभियंता एवं अवर अभियंता निलंबित

Tue, 06 Feb 2024 10:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Feb 2024 10:41 PM IST
सार

बिजली आपूर्ति के संबंध में गलत सूचना देने पर अधीक्षण अभियंता और अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह निर्णय आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के बाद लिया गया।

विज्ञापन
Engineers suspended for giving wrong information about power supply.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हापुड़ एवं अमरोहा में बिजली कटौती के संबंध में गलत सूचना देने के मामले में अधीक्षण अभियन्ता यूके सिंह तथा अवर अभियन्ता उदयराज को निलंबित कर दिया गया है। पावर काॅरपोरेशन के अध्यक्ष डाॅ. आशीष गोयल ने अन्य अभियंताओं को कार्यप्रणाली सुधारने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


हापुड़ में 33 केवी लाइन बंद होने की वजह से करीब 10 घंटे और अमरोहा में इन्सुलेटर पंचर होने के कारण करीब एक घंटे आपूर्ति बाधित रही। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता और अवर अभियंता से जब सूचना मांगी गई तो उन्होंने कटौती नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन


इस पर मंगलवार को काॅरपोरेशन अध्यक्ष ने दोनों को निलंबित कर दिया। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम काॅरपोरेशन अध्यक्ष ने शक्ति भवन में आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। लाइनों, ट्रांसफार्मर तथा इन्सुलेटर आदि का अनुरक्षण कराने के निर्देश दिए। कहा कि पावर ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने पर अधिशासी अभियन्ता पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed