{"_id":"683e0be9a699863f7e04fe4b","slug":"engineering-students-will-also-be-eligible-for-vacant-posts-in-archaeological-directorate-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1233325-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुरातत्व निदेशालय के खाली पदों पर इंजीनियरिंग के विद्यार्थी भी होंगे पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुरातत्व निदेशालय के खाली पदों पर इंजीनियरिंग के विद्यार्थी भी होंगे पात्र
Tue, 03 Jun 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
पुरातत्व निदेशालय के खाली पदों पर इंजीनियरिंग के विद्यार्थी भी होंगे पात्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय में सहायक सर्वेक्षण, संरक्षण सहायक, रसायनविद, मानचित्रकार व अन्य के पद खाली हैं। पुरातत्व अधिकारियों के न होने से सर्वेक्षण के कार्य में रुकावट आ रही है। उधर, पुरातत्व निदेशालय ने प्राविधिक शिक्षा परिषद को पत्र खिलकर इन पदों के लिए योग्यता निर्धारित करने के संबंध में सुझाव मांगा था। परिषद के सुझाव के अनुसार इन पदों पर आगामी भर्ती में पॉलीटेक्निक व इंजीनियरिंग के विद्यार्थी भी पात्र होंगे।
प्राविधिक शिक्षा विभाग के सचिव अजीत कुमार की ओर से जारी अधिसूचना में पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक के पद पर सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी योग्य होंगे। मानचित्रकार पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग के साथ कंस्ट्रक्शन, सिविल टेक्नोलॉजी की शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। इसी तरह सहायक सर्वेक्षण पद के लिए एनवायरमेंट इंजीनियरिंग की योग्यता निर्धारित की गई है।
पुरातत्व निदेशक रेनू द्विवेदी ने बताया कि संस्थान में दो सालों से कई पद खाली हैं। इन पदों पर नई तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया था। अब पद से संबंधित योग्यता निर्धारित के बाद लोक सेवा आयोग की ओर से अधिसूचना जारी की जा रही है। खाली पदों पर भर्ती होने से पुरातत्व सर्वेक्षण व अन्य कार्यों में तेजी आएगी।