{"_id":"697d1dfb79df2528fc0bc6a9","slug":"engineering-students-develop-ai-software-explain-its-utility-at-ai-summit-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1583610-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने विकसित किया एआई सॉफ्टवेयर, एआई शिखर सम्मेलन में बताएंगे उपयोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने विकसित किया एआई सॉफ्टवेयर, एआई शिखर सम्मेलन में बताएंगे उपयोगिता
Sat, 31 Jan 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ राजकीय पॉलीटेक्निक के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने एआई आधारित सॉफ्टवेयर विकसित किया है, जिसकी उपयोगिता वे नई दिल्ली में होने वाले एआई शिखर सम्मेलन में प्रस्तुत करेंगे। प्राविधिक शिक्षा परिषद के अनुसार, इस आयोजन के लिए विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया जारी है।
पॉलीटेक्निक के आईटी विभाग के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्र शिवांश और अस्मित ने बताया कि उन्होंने लेख से तस्वीर और तस्वीर से लेख तैयार करने की विशेष तकनीक पर आधारित एआई प्रोजेक्ट विकसित किया है। इस सॉफ्टवेयर में अन्य उन्नत तकनीकी विशेषताओं को भी शामिल किया गया है। हाल ही में आयोजित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से उनका चयन किया गया, जिसके बाद उन्हें शिखर सम्मेलन में अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।
लखनऊ राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य एसएन सिंह ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा परिषद के आदेश के अनुसार, नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक “इंडिया-एआई इंपैक्ट समिट 2026” का आयोजन किया जाएगा। यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन होगा। कार्यक्रम में युवाओं को एआई उपकरणों और प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी जाएगी तथा सामाजिक प्रभाव से जुड़ी चुनौतियों के समाधान हेतु एआई आधारित उत्पाद विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रतिभाग के लिए प्रत्येक जोन के राजकीय पॉलीटेक्निक से 25-25 छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग की जा रही है।