{"_id":"6a46c7a859217759f1056099","slug":"engineer-found-dead-in-room-lucknow-news-c-13-lko1096-1810871-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कमरे में मृत मिला इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कमरे में मृत मिला इंजीनियर
Fri, 03 Jul 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। इंदिरानगर के तकरोही में इंजीनियर अतुल सिंह (24) का शव बुधवार दोपहर उनके किराये के घर में मिला। पुलिस ने जांच के लिए उनका मोबाइल कब्जे में लिया है।
मूलरूप से देवरिया के बयदौली निवासी अतुल अलीगंज स्थित मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर थे। उनके चाचा कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि अतुल मंगलवार शाम ड्यूटी पर गए और रात 2:30 बजे घर लौटे थे। बुधवार दोपहर अतुल की मां पूनम ने कॉल किया पर जवाब नहीं मिला। शाम को भतीजा ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो वहीं काम करने वाला उनका दोस्त उनके कमरे पर गया। कमरा अंदर से बंद था। इस पर उसने अपने साथी को बुलाया और ग्रिल तोड़कर दोनों कमरे में दाखिल हुए। अतुल बेड पर मृत मिले, उनका शरीर नीला पड़ चुका था। घटना की जानकारी पुलिस और फोरेंसिक टीम को दी गई। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया घरवालों को सूचना दी गई है, पर तहरीर नहीं मिली। पुलिस ने उनका मोबाइल जांच के लिए कब्जे में लिया है।