फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Engineer fiancee commits suicide in Lucknow

UP: इंजीनियर के घर ऐसे हाल में मिली मंगेतर, देखकर पुलिसकर्मी भी चौंके, भाई बोला- तूने ये क्या किया?

Sat, 17 Jun 2023 08:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Jun 2023 08:26 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में इंजीनियर के घर उसकी मंगेतर का शव फंदे से लटकता मिला है। सुसाइड नोट में युवती ने खुद को जिम्मेदार बताया है। मृतका के भाई ने मामले में जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
Engineer fiancee commits suicide in Lucknow
फाइल फोटो

विस्तार

लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में रहने वाले सिविल इंजीनियर विपुल शुक्ला के घर उसकी मंगेतर कंचन रावत (28) का शव बृहस्पतिवार देर रात फंदे से लटका मिला। छानबीन के दौरान युवती के हाथ का लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें युवती ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी थी। युवती के परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की है।
विज्ञापन


देवरिया की रहने वाली कंचन रावत दिल्ली में एक निजी अस्पताल में नर्स थी। मृतका के भाई पुष्पेंद्र के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद कंचन ने नौकरी छोड़ दी थी और घर चली गई थी। 
विज्ञापन


इस बीच उसकी मुलाकात इंदिरानगर के खुर्रमनगर के सिविल इंजीनियर विपुल शुक्ला से हुई। दोनों शादी करना चाहते थे और बातचीत भी चल रही थी। कंचन 14 जून को विपुल के साथ लखनऊ में कुछ खरीदारी करने आई थी। रात को विपुल के घर चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर विपुल किसी काम से लालबाग गया। उसने कंचन को फोन किया, पर जवाब नहीं मिला। इस पर विपुल ने पुष्पेंद्र को जानकारी दी। पुष्पेंद्र ने भी कंचन को कई बार फोन किया। इस बीच विपुल घर पहुंच गया। जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा तो कंचन का शव फंदे से लटकता मिला। 
 

सूचना पर इंदिरानगर पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन के दौरान पुलिस को कंचन के हाथ का लिखा एक सुसाइड नोट मिला। इसमें कंचन ने अपनी मर्जी से आत्महत्या किए जाने और किसी को परेशान न करने की बात लिखी थी। 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुष्पेंद्र ने बहन की मौत के मामले में जांच की मांग की है। परिजन जानना चाहते हैं कि अगर कंचन ने आत्महत्या की है तो वजह क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed