{"_id":"5f9981f18ebc3e9bfe29de97","slug":"enforcement-directorate-will-again-interrogate-vikas-dubey-s-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे की पत्नी से प्रवर्तन निदेशालय फिर करेगा पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे की पत्नी से प्रवर्तन निदेशालय फिर करेगा पूछताछ
Wed, 28 Oct 2020 08:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Oct 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरु कांड की जाँच के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने मुठभेढ़ में मारे गए आठ पुलिस कर्मियों के हत्यारे कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे को एक बार फिर तलब किया है। इस बार उनसे अचल सम्पति से सम्बंधित दस्तावेज तलब किए गए हैं। निदेशालय ने उनसे पिछली 21 अक्टूबर को हुई पूछताछ के बाद ही कह दिया था कि उन्हे फिर आना पड़ेगा। इस बार निदेशालय के अधिकार्यों ने रिच दुबे से प्रापर्टी के दस्तावेज साथ लाने को कहा है। जबकि पिछली बार उनसे बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए थे। निदेशालय के अफसर विकास दुबे व उसेक गिरोह द्वारा आपराधिक तरीके से अर्जित की गई अकूत संपति का ब्यौरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
इसके लिए प्रवर्तन निदेशालाय के अफसरों ने विकास दुबे और उसके कारीबियों के बैंक खातों के साथ उनकी चल व अचल संपति का ब्यौरा जुटाया था। निदेशालय के अधिकारियों ने विकास दुबे व उसके फायनेंसर जय बाजपेयी के कारोबारी संपर्कों के बारे मन भी जानकारी जुटाई है। प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों को अंदेशा है कि विकास दुबे ने अपने साथी जय बाजपेयी के जरिए कानपुर के एस साबुन कारोबारी व एक अन्य बड़े व्यापारी के साथ रुपयों का निवेश किया है।
विज्ञापन
इसमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की अहम भूमिका होने की बात सामने आई है। निदेशालय के अफसर इस चार्टर्ड अकाउंटेंट से भी पूछताछ करेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय को अपनी जांच में अब तक विकास दुबे और उसके फायनेंसर जयकांत बाजपेयी से जुड़ी 139 संपतियों का ब्यौरा मिला है। इसके अलावा 13 बैंक खातों की भी अहम जानकारी हाथ लगी है। इन खातों से रुपए के लेनदेन हुए हैं।